{"_id":"5f04b8dc8ebc3e4342527940","slug":"the-third-accused-of-the-kapil-murder-case-caught-in-an-encounter-shamli-news-mrt490141066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया कपिल हत्याकांड का तीसरा आरोपी, जल्द खुलेगा वारदात का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया कपिल हत्याकांड का तीसरा आरोपी, जल्द खुलेगा वारदात का राज
Wed, 08 Jul 2020 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
पहले पकड़ा गया था ये बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में जलालाबाद-लुहारी के बीच गोशाला रोड पर सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में बीज कंपनी के सेल्समैन कपिल कौशिक हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के जलालाबाद-हसनपुर लुहारी मार्ग पर थानाभवन पुलिस सोमवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार जब पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उक्त युवक ने गोशाला रोड पर बाइक दौड़ाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उस पर जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। घायल बदमाश का नाम साजेब निवासी तीतरो सहारनपुर है। उसको उपचार के लिए थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घायल बदमाश ने थानाभवन क्षेत्र में जनपद के ही पेस्टीसाइड कंपनी में काम करने वाले कपिल कौशिक पुत्र सत्यवीर कौशिक गांव गोहरपुर थाना आदर्शमंडी की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। कपिल के पिता ने अज्ञात में केस दर्ज कराया था। जिसमें प्रकाश में आए दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि साजेब की तलाश थी। साजेब के कब्जे से पुलिस को तमंचा, कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने साजेब के ऊपर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इन पांच कुख्यातों के नाम से पश्चिमी यूपी में दहशत, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तरह ये भी हैं फरार
दो पहले हो चुके गिरफ्तार
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तीन बदमाशों ने मिलकर कपिल कौशिक हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मोहसीन पुत्र शौकीन निवासी गांव कुल्हैड़ी थाना चरथावल व रोहित पुत्र मेघराज निवासी गादरहेड़ी थाना सरसावा को पूूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/