फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The thali at hotels and dhabas became costlier by Rs 10 to 15.

Shamli News: होटल-ढाबों पर 10 से 15 रुपये तक थाली हुई महंगी

Mon, 30 Mar 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The thali at hotels and dhabas became costlier by Rs 10 to 15.
कॉम​​र्शियल गैस की किल्लत के चलते कोयला भट्ठी पर सब्जी में तड़का लगाता ढाबा कर्मचारी। संवाद
शामली। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल व ढाबे वाले अब कोयला भट्ठियों पर खाना बना रहे हैं। इस कारण होटल व ढाबा संचालकाें ने प्रति थाली पर 10 से 15 रुपये का इजाफा किया है।
विज्ञापन

अब दाल फ्राई भी अब 110 रुपये के स्थान पर 140 रुपये में दी जा रही है। इसके साथ ही समोसा और चाट पर भी 3 से पांच रुपये तक बढ़ा दिए गए है। ढाबा संचालक पवन ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से अब भट्ठी में खाना तैयार किया जा रहा है। ईंधन महंगा पड़ने से प्रति थाली 10 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसियों पर लग रही लाइन
धूप में घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए उपभोक्ता लाइन लगा रहे हैं। कस्बा बनत, मंडी रोड, लिसाढ़ गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। उपभोक्ता नदीम ने बताया कि गैस बुक कराने से पहले केवाईसी कराने को कहा गया। एजेंसी पर आधार कार्ड सहित अन्य कागजात मांगे हैं। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गैस मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक सुरेंद्र ने बताया कि बुकिंग के पांच दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है, जिससे परेशानी बनी हुई है। बनत के शकील ने बताया कि गैस बुक है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

गैस सिलिंडर को लेकर महिलाएं भी दिखीं परेशान
घरों में भी अब चूल्हे और अंगीठी सुलगने लगी है। कई महिलाएं अपने घरों में खाना बनाने के लिए लकड़ी, उपले या अन्य पारंपरिक तरीके अपना रही हैं। महिला सीमा ने बताया कि समय से सिलिंडर न मिलने से लकड़ी और उपलों से काम चलाना पड़ रहा है। गांव आदमपुर की महिला राकेश ने बताया कि गांव में परिवार बड़ा है, सिलिंडर 1 माह में ही खत्म हो चुका है, लेकिन गांव की बुकिंग 45 दिन कर रखी है, अब 15 दिन उपलों और लकड़ी से कार्य करना पड़ेगा। शिवानी का कहना है कि गैस सिलिंडरों की कमी के चलते हर सामान पर महंगाई बढ़ने लगी है, जिससे बजट पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed