फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The teenager's peaked peak while sleeping

सोते समय किशोरी की कट गई चोटी

Mon, 07 Aug 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शामली
अमर उजाला ब्यूरो,शामली Updated Mon, 07 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The teenager's peaked peak while sleeping
Cut top - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। अब कस्बा थानाभवन में सोते समय किशोरी की चोटी कट गई। घटना के समय दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।  
विज्ञापन


मोहल्ला शाहविलायत निवासी सत्यवान की पुत्री चांदनी (10) शनिवार रात कमरे में सो रही थी। उसी कमरे में परिवार के अन्य सदस्य भी थे। देर रात करीब दो बजे अचानक चांदनी जागी, तो उसके सिर के बाल खुले मिले, जबकि वह चोटी बांधकर सोयी थी। इसके बाद उसे पास में ही कटी हुई चोटी पड़ी मिली, जिस पर चांदनी घबराकर चीख पड़ी।
विज्ञापन


परिवार के लोग भी जाग गए और चोटी कटने की घटना से दहशत व्याप्त हो गई। सुबह तक यह बात मोहल्ले में फैल गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ सत्यवान के घर पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। लोगों का कहना है कि कई इलाकों में चोटी कटने की घटनाएं होने लगी हैं, जिसके चलते प्रशासन को इस पर गंभीरता बरतनी चाहिए। यदि कोई शरारती तत्व ऐसी हरकत कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  

वहीं, चोटी कटने की घटनाओं के कारण लोगों में फैल रहे अंधविश्वास की वजह से ही अब लोगों ने टोटके करने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा थानाभवन में मोहल्ला शाह विलायत में किशोरी की चोटी कटने का पता रविवार सुबह जब लोगों को चला, तो अंधविश्वास फैल गया। लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर नींबू, मेहंदी और नीम की टहनी टांग दीं। लोगों में अफवाह है कि ऊपरी साये की वजह से चोटी कटने की घटनाएं हो रही हैं।  


जनपद में दूसरी घटना  
जिले में चोटी कटने की दो दिन के भीतर दूसरी घटना सामने आई है। शुक्रवार रात कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल में नीटू की पत्नी की सोते समय चोटी कट गई थी। वह भी कमरे में सो रही थी और दरवाजा अंदर से बंद था। शनिवार रात थानाभवन में किशोरी की चोटी कट गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चोटी कटने की अफवाह को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed