{"_id":"6a88a34b5af6d110a80b0ef7","slug":"the-teenager-continued-to-develop-symptoms-even-after-receiving-anti-rabies-shots-shamli-news-c-26-1-sal1002-172387-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एंटी रेबीज लगने के बाद भी किशोर में लक्षण उभरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एंटी रेबीज लगने के बाद भी किशोर में लक्षण उभरे
Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गंगेरू निवासी 12 वर्षीय किशोर आहद में रेबीज के लक्षण सामने आए हैं। किशोर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार रात में आहद ने सो रहे अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी हरकतों से परिजनों को संदेह हुआ और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गांव निवासी मतलूब ने बताया कि उनका भतीजा आहद 16 अगस्त को हरियाणा के पटौदी में अपने पिता के पास गया था। पिता वहीं पर नौकरी करते हैं।। वहीं उसे कुत्ते ने काट लिया था। वहां उसे वैक्सीन लगवाने के बाद बुधवार को वह गांव लौट आया। रात में आहद अपने भाई सुबहान के साथ सो रहा था। अचानक उसने भाई पर हमला कर दिया। किसी तरह सुबहान ने अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन आहद को सीएचसी कांधला लेकर पहुंचे। जहां उसमें रैबीज के लक्षण बताए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी अहतियातन वैक्सीन लगवाई गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि किशोर में रेबीज के लक्षण मिले हैं। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन किशोर को लेकर दिल्ली गए है।
तीन दिन में नौ लोग हो चुके घायल
ग्रामीणों के अनुसार गांव में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। पिछले तीन दिनों में नौ लोग बंदरों और कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं। इनमें नाजो बेगम (60), इनाम (34), आहद (12), कालू (32), शबनम (27), रहबर (54), समीम (19), इम्तजार (35) और सोनू (32) शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।