{"_id":"6aac386b8c102ccb0e0da367","slug":"the-teenager-accused-of-making-the-video-viral-by-using-satyams-photo-has-been-taken-into-custody-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174267-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सत्यम की फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने का आरोपी किशोर हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सत्यम की फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने का आरोपी किशोर हिरासत में लिया
Fri, 18 Sep 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वांछित एक लाख रुपये के इनामी सत्यम कादियान की फोटो लगाकर पोस्ट वायरल करने के आरोपी 17 वर्षीय किशोर को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। किशोर के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी किशोर ने बताया कि उसने अधिक फॉलोअर्स बनाने के लिए अलग-अलग तीन आईडी से वीडियो वायरल किए थे।
गांव बनतीखेड़ा निवासी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में एक-एक लाख रुपये के इनामी सत्यम कादियान व आर्यन संधु वांछित चल रहे हैं।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस वारदात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 27 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या से संबंधित भ्रामक पोस्ट इंस्टाग्राम आईडी kady4n.system से वायरल किया गया था। वायरल वीडियो में सत्यम कादियान की फोटो व वीडियो पोस्ट की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जिसमें जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक किशोर ने पूछताछ में बताया कि अंकित बालियान की हत्या की वारदात के बाद अधिक फॉलोअर्स बनाने के लिए उसने इंस्टाग्राम पर kady4n.system आईडी बनाकर वीडियो पोस्ट की थी। यह आईडी बंद होने पर cute-couple तथा बाद में jaat_01_01_01_ नाम से अन्य इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी।