{"_id":"64ce9a9589d8ba05b6045a66","slug":"the-team-that-reached-to-catch-electricity-theft-was-taken-hostage-looted-mobile-after-fighting-shamli-news-c-26-1-smrt1056-6967-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को बंधक बनाया, मारपीट कर मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को बंधक बनाया, मारपीट कर मोबाइल लूटा
विज्ञापन
- लक्ष्मीपुरा के गुरुमुख सिंह डेरे के निकट का मामला, पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। लक्ष्मीपुरा के गुरुमुख सिंह के डेरे पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंचे बिजली विभाग की टीम के साथ हाथापाई व मारपीट कर घायल कर दिया और मोबाइल लूट लिया गया। घायल कर्मचारी को बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर जनपद पुलिस में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दो लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एक्सईएन विनोद कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, जेई सिकंदर यादव, टीजी -2 सद्दाम सहित तीन लाइनमैन बिजली चोरी की चेकिंग के लिए गांव लक्ष्मीपुरा के डेरे के निकट दर्शन सिंह के खेत पर पहुंचे और मौके से 80 मीटर केबल को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के छापे की सूचना पर किसान पक्ष के पांच छह लोग खेत पहुंचे और अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है की दर्शन सिंह सहित अन्य लोग उग्र हो गए और टीजी -2 सद्दाम के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सद्दाम बुरी तरह से घायल हो गया। एक्सईएन विनोद कुमार, एसडीओ अनिल कुमार सहित अन्य ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। अधिकारियों ने सद्दाम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। अधिकारियों का आरोप है की टीजी-2 सद्दाम के गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
एक्सईएन विनोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। जेई सिकंदर यादव ने दर्शन सिंह, पल्ला सिंह व दर्शन सिंह के बेटे और तीन अज्ञात के खिलाफ विद्युत चोरी व सद्दाम के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन साल पहले कनेक्शन के लिए किया था आवेदन
चौसाना। लक्ष्मीपुरा के ग्राम प्रधान गुरुमुख सिंह ने बताया दर्शन सिंह ने खेत में कनेक्शन के लिए अप्रैल 2019 में आवेदन किया था। जिसकी फाइल भी तैयार की गई। आरोप है कि तत्कालीन जेई सचिन कुमार ने 35 हजार रुपये खर्च के तौर पर लिए। खेत में खंबो का जोड़ा लगाया गया और ट्रांसफार्मर भी रखा है, लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ। इसी दौरान जेई सचिन का स्थानांतरण हुआ तो दर्शन सिंह ने पैसे की मांग की। जिस पर जेई ने विश्वास दिलाने के नाम पर 15 हजार का एक चेक और बीस हजार का दूसरा चेक दिया और कहा कि आपका कनेक्शन करा देंगे। दर्शन सिंह ने वर्तमान जेई सिकंदर यादव से संपर्क किया तो उन्होंने नियमानुसार कनेक्शन कराने को कहा।
वर्जन........
हम लोग टीम के साथ छापा मारने गए थे, तभी दर्शन सिंह सहित अन्य ने हमें घेर लिया और कर्मचारी सद्दाम के साथ मारपीट की गई है। जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके से विद्युत चोरी भी पकड़ी गई। - विनोद कुमार, एक्सईएन शामली