{"_id":"6491cdf65b5b7f27470125e4","slug":"the-team-of-officers-of-three-departments-will-inspect-the-railway-gate-on-23-shamli-news-c-26-1-smrt1047-4634-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन विभागों के अफसरों की टीम 23 को करेगी रेलवे फाटक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन विभागों के अफसरों की टीम 23 को करेगी रेलवे फाटक का निरीक्षण
विज्ञापन
-दो माह में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित होगा शहर से गुजर रहा मेरठ-करनाल हाईवे का हिस्सा
विकास की बात
-सवाद न्यूज एजेंसी
-फोटो समाचार
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे का शहर से गुजर रहा हिस्सा एनएचएआई अगले दो माह में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करेगा। मेरठ-करनाल हाईवे रेलवे फाटक पर रेलवे का उपरिगामी पुल निर्माण के लिए 23 जून को उत्तर प्रदेश सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और रेलवे की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करेगी।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल कार्य रेलवे बोर्ड ने पीडब्ल्यूडी के साथ लागत साझा करने के आधार पर स्वीकृत किया था। पीडब्ल्यूडी और उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने अभी तक विस्तृत एस्टीमेट नहीं दिया है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने अभी इस उपरिगामी पुल के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी है। रेलवे की ओर से इस संबंध में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया था। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त रिशी का कहना है कि यह सड़क एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में आती है। आगामी दो महीने में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी जाएगी। 23 जून 2023 को उत्तर प्रदेश सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अफसरों की टीम शामली आकर मौके का निरीक्षण करेगी। इसके बाद कार्ययोजना तैयार करेगी। इस रेलवे फाटक पर दो या चार लेन के उपरिगामी पुल के निर्माण पर विचार किया जाएगा।