फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team of Apurva, Aman, Monu and Vineet came first in the relay race

Shamli News: रिले रेस में अपूर्व, अमन, मोनू व विनीत की टीम प्रथम

Thu, 14 Nov 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The team of Apurva, Aman, Monu and Vineet came first in the relay race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। वीरा चैरिटेबल सोसाइटी के 30वें वार्षिक क्रीड़ा, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रेमा सत्यावीरा इंटर कॉलेज मंडावर के विद्यार्थियों ने राम आएंगे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
समापन में 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में पुरुष वर्ग में कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के अध्यापक अपूर्व वर्मा, अमन शर्मा, मोनू, विनीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अध्यापिका शालनी चौधरी, मीनू, पूजा विश्वास, रुकय्या बानो प्रथम रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति प्रस्तुति, शुभ घड़ी आई, दुर्गा रीमिक्स प्रस्तुति, केसरिया बालम प्रस्तुति, रागनी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। साथ ही विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि शिक्षित युवा ही देश का भविष्य हैं। मुरादाबाद सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने कहा कि वीरा सोसाइटी की संस्थाओं में पढ़कर निकले विद्यार्थी नाम रोशन कर रहे हैं। सोसायटी सदस्य स्वाति वीरा ने छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर निशांत यादव, खुशनुद खान, प्रवीण गुप्ता, प्रोफेसर अमित कुमार बंसल, प्रोफेसर अजय राणा, प्रोफेसर एसके अग्रवाल, कृष्णा कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य एमएस कौरव, कैप्टन बिशनलाल आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed