फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The tanker was straightened after four hours of hard work, four lives were lost.

Shamli News: चार घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद सीधा हो पाया टैंकर, खत्म हो गईं चार जिंदगी

Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The tanker was straightened after four hours of hard work, four lives were lost.
कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड
कांधला। बुढ़ाना तिराहे के पास टैंकर पलटा तो भीड़ उमड़ पड़ी लोगों की जद्दोजहद ट्रक के नीचे दबी जिंदगियों को बचाने की थी। लेकिन संसाधनों के अभाव में लोग कशमशा कर रह गए। जब आठ जेसीबी और चार हाइड्रा पहुंचे तो लोगों की जान में जान आई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा किया गया लेकिन तब तक उसके नीचे दबकर तीन जिंदगी खत्म हो चुकी थी, जबकि टैंकर बाइक सवार की जान पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन

यह हादसा कांधला में बस स्टैंड बुढ़ाना तिराहे के निकट करीब चार बजे हुआ। टैंकर हाईवे पर अचानक पलटने के बाद करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में तीन लोग टैंकर के नीचे दब गए और पांच लोग चपेट में आकर घायल हुए। कई लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई। सड़क किनारे ठेला रेहडे वाले और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। इस हादसे की खबर पूरे कस्बे में तेजी से फैली और देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी, कैराना व शामली के एसडीएम व सीओ के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर आठ जेसीबी और चार हाइड्रा टैंकर को सीधा करने में जुट गए। पुलिस की मदद के लिए लोग भी बचाव कार्य में लगे रहे। शुरू में तो किसी को यह नहीं पता था कि टैंकर के नीचे कितने लोग दबे है। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर सीधा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलम हादसे के बाद कैंटर चालक तेजी नहीं दिखाता तो बच जातीं तीन जानें
एलम बाईपास पर बाइक सवार युवक को कुचलने के बाद भी टैंकर वहां नहीं थमा और काल बनकर हाईवे पर शामली की तरफ दौड़ता गया। चालक अगर एलम में हादसे के बाद वहीं टैंकर को रोक देता तो कांधला में हादसा न होता और तीन लोग काल के गाल में न समाते। कांधला में हादसे के बाद चालक मौके पर नहीं मिला। लोगों का कहना है कि टैंकर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

हाईवे पर चार घंटे आवागमन रहा बंद, दूर तक लगी रही वाहनों की लाइन
कांधला में टैंकर पलटने के बाद पुलिस ने हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया था। हाईवे पर दूर तक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। एक तरफ अधिकारी व पुलिस बचाव कार्य में जुटी थी और दूसरी तरफ व्यवस्था बना रही ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की कोई बाधा न बन सके। हर कोई इसी कोशिश में बचाव कार्य में लगे थे कि टैंकर के नीचे दबे लोग जल्द से जल्द सुरक्षित निकल जाए, लेकिन जब तक उन्हें निकाला जा सका, तब तक टैंकर के नीचे दबे लोगों की मौत हो चुकी थी। टैंकर के सीधा होने के बाद पुलिस ने लोगों की भीड़ को हाईवे से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

कांधला में ट्रक पलटने के बाद लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed