फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The systems did not improve, the need for good rank

व्यवस्थाओं में नहीं किया सुधार, अच्छी रैंक की दरकार

Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The systems did not improve, the need for good rank
व्यवस्थाओं में नहीं किया सुधार, अच्छी रैंक की दरकार
विज्ञापन

शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 शुरू हो चुका है, लेकिन नगरपालिका शामली की तैयारी अभी पूरी नहीं हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए पिछले साल शहर में जो व्यवस्थाएं बनाईं थीं, उनमें कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। व्यवस्थाओं में सुधार न होने से स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक पाना पालिका के लिए आसान नहीं होगा।
पिछले सालों में स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी से 31 जनवरी तक चलता था, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से तैयारी के लिए नगर निकायों को दो माह का समय बढ़ाया गया। इस बार एक मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से शुरू हो चुका है। अभी तक नगर पंचायत एलम, नगरपालिका कांधला और कैराना में सर्वेक्षण टीम पहुंचने की जानकारी मिली है। शामली नगरपालिका के स्वच्छता अभियान का सर्वे करने के लिए टीम कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगरपालिका शामली को 296 रैंक मिली थी, जबकि उससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पालिका को 211 रैंक मिली थी। इस बार फिर से नगरपालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के मैदान में उतरने की तैयारी में है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी व्यवस्थाएं लगभग वहीं है। इस बार भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो सकी। सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग करने की भी व्यवस्था नहीं हो पाई। एमआरएफ सेंटर भी नहीं बन पाया। तैयारी के नाम पर शहर में कुछ स्थानों पर वॉल पेंटिंग और बैनर आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक पाना पालिका के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद है।

ये हैं स्वच्छता सर्वेक्षण के बिंदुवार अंक
एमआरएफ सेंटर : 200
सूखा गीला कूड़ा अलग करना : 200
कूड़ा निस्तारण : 800
सिटीजन फीड बैक : 600
स्वच्छता एप : 350
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन : 100
सामुदायिक शौचालय : 400
एसटीपी/एफएसटीपी : 100
गारबेज फ्री सिटी : 600
ओडीएफ प्लस : 200
वॉल पेंटिंग/बैनर : 300
नालों की साफ-सफाई : 50
डंप कूड़े का निस्तारण : 90
इनोवेशन : 100
प्लास्टिक बैन : 30
क्लीन लैस वार्ड : 90
सिटीजन एंगेजमेंट : 450
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए शामली शहर में पूरी तैयारी कर ली गई है। साफ-सफाई के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वच्छता एप डाउन लोड हो रहे हैं। सिटीजन फीड बैक का लक्ष्य पूरा हो चुका है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमआरएफ सेंटर बनाने की तैयारी है। उम्मीद है कि इस बार शामली पालिका को अच्छी रैंक मिलेगी। - उत्तम पूनिया, जिला कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed