फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The sugar mills of the district paid 100 percent sugarcane of the last season

जिले की चीनी मिलों पिछले सत्र का 100 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया-

Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The sugar mills of the district paid 100 percent sugarcane of the last season
शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आखिर शामली चीनी मिल ने पिछले सत्र का बकाया 11.07 करोड़ रुपये का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया है। पिछले सत्र का जिले की सभी चीनी मिलों ने 100 प्रतिशत कर दिया है। अब जिले की चीनी मिलों पर तीन माह आठ दिन यानि नए सत्र 2022-23 का 476.70 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन

पिछले सत्र 2021-22 में जिले की चीनी मिलों ने किसानों का 1142.96 करोड़ रुपये का 355.14 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था। नया सत्र चालू हो जाने के बाद जिले की चीनी मिलें बकाया गन्ना भुगतान करने में पिछड़ रही थी। सबसे पहले जनवरी के मध्य ऊन मिल ने पिछले सत्र का 100 प्रतिशत संपूर्ण गन्ना भुगतान किया था। बजाज समूह की थानाभवन मिल को बिजली का एक हजार करोड़ रुपये की दो किस्त स्वीकृत हो जाने के बाद इसी माह के प्रथम सप्ताह में एक अरब 7 करोड़ रुपये का किसानों का इसी माह संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल पर पिछले सत्र का 11.07 लाख अवशेष था। मंगलवार की शाम शामली चीनी मिल ने 11 करोड़ सात लाख रुपये का पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान साफ कर दिया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों ने पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है। जिले की चीनी मिलों पर नए गन्ना सत्र 2021-22 का 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। जिसमें थानाभवन चीनी मिल पर सबसे ज्यादा गन्ना भुगतान है। उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों ने नए सत्र में किसानो से 168.25 लाख क्विंटल गन्ना 495.32 करोड़ रुपये में गन्ना खरीदा है। नए सत्र में शामली मिल को छोड़कर जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिल 18.63 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। जिले की चीनी मिलों पर नए सत्र का 476.70 करोड़ रुपये अवशेष है। जिले की चीनी मिलें नए सत्र का 3.76 प्रतिशत गन्ने का बकाया भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed