{"_id":"6736554566486aedbd04ae67","slug":"the-state-and-central-level-joint-team-inspected-the-blood-bank-in-the-district-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131777-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए राज्य, केंद्र स्तरीय संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए राज्य, केंद्र स्तरीय संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। राज्य और केंद्र स्तरीय संयुक्त टीम ने ब्लड बैंक के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट में सभी जरूरी व्यवस्थाएं होने के बाद ब्लड बैंक शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।
जिला अस्पताल चालू होने के तीन साल से अधिक समय बाद भी ब्लड बैंक चालू नहीं हो सका है। ब्लड बैंक के लिए धीमी प्रक्रिया के चलते मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिली है। ब्लड बैंक न होने से मरीजों को प्राइवेट ब्लड बैंक में महंगा शुल्क देना पड़ता है। शासन स्तर से ब्लड बैंक के लिए स्टाफ की नियुक्ति न होने पर जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ से ही ब्लड बैंक चलाने की तैयारी की गई है।
बृहस्पतिवार को केंद्र स्तर से नामित गाजियाबाद से औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार और राज्य स्तर से औषधि निरीक्षक निधि पांडेय ने संयुक्त रूप से जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक के लिए उपलब्ध संसाधन, उपकरण, उनकी गुणवत्ता, चालू हालत में है या नहीं, स्टाफ प्रशिक्षित है या नहीं समेत विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने ब्लड बैंक के लिए नामित स्टाफ से भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट में व्यवस्थाएं सही मिलने के बाद ब्लड बैंक का लाइसेंस जारी होगा। लाइसेंस जारी होने के बाद ब्लड बैंक चालू होगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया ब्लड बैंक के लिए राज्य और केंद्र स्तरीय टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है।