{"_id":"62b213e267bf0368003fd83f","slug":"the-special-train-arrived-fifteen-minutes-before-the-time-on-the-first-day-shamli-news-mrt593845993","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन समय से पंद्रह मिनट पहले पहुंची स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन समय से पंद्रह मिनट पहले पहुंची स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल से बंद सवा दो साल बाद उत्तर रेलवे ने आखिरकार दिल्ली से शामली तक स्पेशल ट्रेन को चालू कर दिया। दिल्ली से चलकर स्पेशल ट्रेन 01617 अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शामली पहुंच गई। पहले दिन ट्रेन में अपेक्षा से कम यात्रियों ने सफर किया। दोपहर 2:20 बजे यह स्पेशल ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। कोरोना काल के सवा दो साल बाद दिल्ली से शामली आने वाली छठी ट्रेन है। इसी प्रकार अप डाउन की कुल 10 ट्रेनें चल रही हैं।
कोरोना काल से पहले दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप-डाउन की 24 ट्रेन संचालित हो रही थी, जिनमें उदयपुर-शामली, हरिद्वार और ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन शामिल थी। कोरोना काल शुरूहोते ही गत 25 मार्च 2020 को सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना का असर कम होने के बाद पिछले डेढ़ साल से इक्का-दुक्का ट्रेनें संचालित हो रही थीं। पिछले डेढ़ साल में सिर्फ पांच ट्रेन अप और पांच ट्रेन डाउन वाली चल रही थी। उत्तर रेलवे के अफसरों ने 20 जून से दिल्ली से सुबह 9:11 बजे से लेकर शामली के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया था, लेकिन भारत बंद के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने ज्यादातर ट्रेनें स्थगित कर दी थीं, जिनमें दिल्ली से शामली तक संचालित होने वाली 01617 स्पेशल ट्रेन शामिल रही। मंगलवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 9:11 बजे स्पेशल ट्रेन 01617 दिल्ली से चलकर शामली अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले 11:40 पर शामली पहुंच गई। इस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 11:55 मिनट बजे था। पहले दिन स्पेशल ट्रेन में 40-50 सवारियां दिल्ली की ओर से शामली पहुंची। दोपहर 2:20 बजे शामली रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन 01618 बनकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। शामली रेलवे के स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि दोपहर 2:20 बजे शामली रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन में शामली से एक सौ से ज्यादा सवारियां दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को नहीं मिली अनुमति
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कोरोना काल से बंद चल रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन चालू करने की मांग यहां के यात्री लंबे समय से करते रहे हैं। बागपत सांसद सतपाल सिंह भी दोनों ट्रेन के संचालन की मांग केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी कुमार वैष्णव से की थी, लेकिन रेलवे बोर्ड इन दोनों ट्रेनों के संचालन की अनुमति नहीं दे रहा है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों में अच्छी खासी सवारियां चलती हैं। इन दोनों ट्रेनों के संचालन की मांग की है।