{"_id":"5e4d86698ebc3eccd362a6c6","slug":"the-soil-health-fair-remained-limited-to-speeches-shamli-news-mrt4698542161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषणों तक ही सिमटा रहा मृदा स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषणों तक ही सिमटा रहा मृदा स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन

जलालाबाद/थानाभवन। कृषि विभाग की ओर से मृदा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मृदा स्वास्थ्य मेला महज भाषणबाजी तक सीमित रह गया। किसानों के मृदा कार्ड नहीं बने।
कृषि विभाग की ओर से बुधवार को मृदा दिवस मनाया गया। विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में मृदा स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे। जहां किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें मृदा हेेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाने थे। गांव दभेड़ी में मेला ग्राम प्रधान जुल्फिकार के घेर में हुआ। यहां मेले में 20-25 किसान ही पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर छूट एवं सह फसली खेती के बारेे में जानकारी दी। लेकिन किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड बनाने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि जिन किसानों को मृदा हेेल्थ कार्ड बनवाने हैं, उन्हें बीज भंडारण कार्यालय थानाभवन आना होगा। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार, डॉ डीपी सिंह, डॉ विकास कुमार मलिक, धर्मपाल सिंह सहायक, संजय कुमार सहायक आदि मौजूद रहे। प्रधान जुल्फिकार ने कहा कि उनके द्वारा गांव में एनाउंसमेंट भी कराया गया था।
बोले किसान
हम लोग मृदा हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए मृदा स्वास्थ्य मेले में पहुंचे थे। लेकिन कार्ड बनाने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। बीज गोदाम थानाभवन में बनवाने को कहा।
विज्ञापन
-भगवान दास रावड़ा।
मैं अपने साथ कुछ किसानों को लेकर मेले में पहुंचा था लेकिन उनका मृदा हेल्थ कार्ड नहीं बना। मौके पर अधिकारी आए और सिर्फ भाषण देकर वापस चले गए। -सोमपाल सिंह
अंकित- ब्रजभूषण-रोहित
---
-किसानों को समझा दिया गया
मृदा हेल्थ कार्ड के लिए गांव में मुनादी तो कराई थी, लेकिन किसान अपेक्षा से कम पहुंचे। जिस कारण किसानों को समझा दिया गया है। -डाक्टर विकास कुमार, नोडल अधिकारी