फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The skeleton of a youth missing for one and a half months was found in the field.

Shamli News: डेढ़ माह से लापता युवक का खेत में मिला कंकाल

Tue, 03 Sep 2024 04:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
The skeleton of a youth missing for one and a half months was found in the field.
गांव मुंडेटकलां निवासी नितेश कुमार का  फाइल फोटो ।संवाद
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां से डेढ़ माह से अधिक समय से लापता चल रहे 22 वर्षीय युवक नितेश का कंकाल जंगल में मिला है। कपड़ों के आधार परिजनों ने कंकाल की पहचान की। पुलिस का कहना है कि बरामद हड्डियों की डीएनए जांच की जाएगी।
विज्ञापन

गांव मुंडेटकलां निवासी नितेश उर्फ सूरज हरियाणा के बावल में स्थित एक कोचिंग संस्थान में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई कर रहा था। 10 जुलाई को वह घर से कोचिंग संस्थान जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वहां नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा। युवक की मां सविता की तरफ से 11 जुलाई को आदर्श मंडी थाने पर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ उस समय तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मुंडेट कलां के जंगल में ग्रामीणों ने ईख के खेत की मेढ़ के पास खोपड़ी और चारे के खेत में कुछ हड्डियां मिली। उसके पास ही कपड़े मिले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़े के आधार पर खोपड़ी व हड्डियां नितेश की होना बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी व हड्डियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि खेत से मिली खोपड़ी व हड्डियों का डीएनए का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। नितेश चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनाें ने बताया कि उस समय उसकी तबियत खराब चल रही थी। हरियाणा जाने से पहले वह गांव के निकट एक चिकित्सक के यहां से दवा लेकर आया था। नितेश का कंकाल मिलने से परिजनों में गम का माहौल बना है।

गांव मुंडेटकलां निवासी नितेश कुमार का  फाइल फोटो ।संवाद

गांव मुंडेटकलां निवासी नितेश कुमार का  फाइल फोटो ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed