फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The situation worsened due to the negligence of the municipal administration

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से बिगड़े हालात-

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The situation worsened due to the negligence of the municipal administration
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में बीमार महिला के पास बैठे परिजन - फोटो : SHAMLI
पालिका प्रशासन की लापरवाही से बिगड़े हालात
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी की आपूर्ति के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने इसे बेहद हल्के में लिया। मोहल्ले के लोगों की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के लोगों के हंगामा प्रदर्शन करने के बाद पालिका कर्मचारियों ने इसकी सुध ली। पाइपलाइन में लीकेज तलाशकर उसे ठीक कराया गया, लेकिन तब तक हालात काफी बिगड़ गए। करीब 30 लोग बीमार हो गए। जिनमें से कई को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। बुजुर्ग इदरीश की जान तक चली गई। नगर पालिका प्रशासन के रवैये को लेकर लोगों में रोष है।
इदरीश की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार शाम पालिका टीम से लिपिक अकरम ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर वहां पानी की जांच कराई। साथ ही मोहल्ले के लोगों से वार्ता कर उनकी कुशलता जानी। मामले में पालिका अध्यक्ष वाजिद हसन ने बताया कि पालिका टीम मोहल्ले के लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पाइपलाइन की खोदाई करने के बाद उसकी जांच करके दोबारा सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम से की चिकित्सा कैंप लगाने की मांग
दूषित पानी से वृद्ध की मौत होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से चिकित्सा कैंप लगाए जाने की मांग की है। मोहल्लावासी ताहिर, समीम, उस्मान आदि ने बताया कि पानी गंदा आने के बाद से ही लोग उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित होना शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार को दूषित पानी आने के बाद से बीमार चल रहे इदरीश की मौत होने से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ समाधान, 30 से अधिक बीमार
कांधला (शामली)। कैराना बाईपास रोड स्थित मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी से बुजुर्ग की मौत हो गई, मोहल्ले में और भी कई लोग बीमार है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है, पाइप लाइन किस स्थान पर क्षतिग्रस्त है इसका पता नहीं चल पाया है। 30 लोगों के बीमार के बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। फिलहाल मोहल्ले में टैंकर से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है।

मोहल्ला शेखजादगान में कई दिनों से पालिका की पेयजल पाइपलाइन से दूषित पानी लोगों के घरों में आ रहा था। यहां रहने वाले ताहिर, सलीम, अनीश, गुल्लू ने आरोप लगाया कि दूषित पानी पीने से कई लोग उल्टी दस्त जैसी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। जिसमें इदरीश, नसीम, शाहरा, रेशमा, शादाब, इसरार, सायरा, निन्ना, इमरान, ताहिर सहित 30 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपना उपचार करा रहे हैं। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इससे आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी पीने से बीमार हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग इदरीश की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed