फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The shehnai played loudly on Devotthan Ekadashi

Shamli News: देवोत्थान एकादशी पर खूब बजी शहनाई

Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The shehnai played loudly on Devotthan Ekadashi
शामली। करीब पांच माह बाद देवोत्थान एकादशी पर शादी की शहनाई बजी। अबूझ मुहूर्त होने के चलते बड़ी संख्या में शादियां हुईं। यहां तक कि खुले मैदानों में भी टेंट लगाए गए। जिलेभर में एक हजार से अधिक शादियां होने की बात कही जा रही है। शादियों के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को देवोत्थान एकादशी पर शादी के लिए शहर और आसपास के सभी बैंक्वेट हॉल बुक रहे। दिन और रात में कई शादियां हुईं। शहर के कैराना रोड, माजरा रोड, मुजफ्पफरनगर रोड, झिंझाना रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड समेत शहर के बैंक्वेट हॉलों में शादी समारोह हुए। दिन में भी माजरा रोड, कैराना और टंकी रोड पर बरात की चढ़त के दौरान जाम के हालात बने रहे। सबसे ज्यादा बैंक्वेट हॉल कैराना रोड पर हैं, जिसके चलते इस रोड पर सबसे ज्यादा चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

-बैंक्वेट हाल के बाहर वाहनों की पार्किंग से लगा जाम
शहर के कैराना रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, मेरठ रोड बैंक्वेट हाल में ज्यादातर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, इसलिए जाम की स्थिति बनी रही।

-बाजारों में इंडो वेस्टन और जोधपुरी कोट की दिखी धूम
शादियों की तैयारियों को लेकर बाजार में रेडीमेड और ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहकों की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। मैन रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट्स संचालक अतुल ने बताया कि इस बार इंडो वेस्टन और जोधपुरी कोट खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 1500 से लेकर छह हजार रुपये तक है। वहीं शेरवानी भी खूब पंसद की जा रही है। दुकानदार कपिल ने बताया कि महिलाएं भी लांछे, सरारे, गरारे, कुर्ती सेट, कुर्ती धोती खूब खरीद रही हैं। वहीं ज्वेलर्स अनुज ने बताया कि ज्वेलरी भी खूब बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed