फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The search for a building for the fire station started

ग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए इंड्रस्टियल ऐरिया में जमीन की तलाश शुरू

Thu, 25 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The search for a building for the fire station started
तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षकों को भूमि चिह्नित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। प्रशासन ने अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए कवायद तेज कर दी है। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षकों को अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के निकट भूखंड की तलाश शुरू कर दी गई है।
अग्निकांड होने पर जिला मुख्यालय या पड़ोसी जनपदों से अग्निशमन गाड़ियों को बुलाना पड़ता है। ऐसे में लंबा सफर तय करने में देर लगती है। जिससे अग्निकांड से भारी नुकसान होता है। इसके मद्देनजर कैराना तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। लंबे समय से अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भूखंड की तलाश की जा रही है। मायापुर रोड पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भूमि मिल गई थी परंतु मार्ग संकरा होने के चलते विराम लग गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के निकट अग्निशमन केंद्र की स्थापना हो सकती है। जिसके लिए भूमि चिह्नित की जानी है। यहां सड़क के निकट भूखंड की तलाश भी शुरू कर दी गई है। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने राजस्व निरीक्षकों को अग्निशमन केंद्र के लिए जल्द भूखंड चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि भूखंड के चिह्निकरण के पश्चात निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में हो चुके हैं कई अग्निकांड
पूर्व में कैराना क्षेत्र में कई अग्निकांड हो चुके हैं। बाईपास रोड पर पुआल के ढेरों में आए साल भयंकर आग लगती है, जो कई दिनों तक धधकती रहती है। इसके अलावा नगर में भी आग लगने की घटनाएं सामने आती रही है। कुछ जगह ऐसी हैं, जहां तंग गलियों के कारण मौके पर गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती है। लोग किसी तरह स्वयं ही आग पर काबू पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed