Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The ruins of British mansion in Bhaiswal, the refuge of revolutionaries

Shamli News: क्रांतिकारियों की शरणस्थली भैसवाल में अंग्रेजों की कोठी हुई खंडहर

Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The ruins of British mansion in Bhaiswal, the refuge of revolutionaries
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष..
विज्ञापन

- डाक बंगला हुआ वीरान, खंडहर में तब्दील
- अंग्रेज अफसर पीडब्ल्यू मार्श का जन्म हुआ था इस डाक बंगले में
- 1919 से 1923 तक मुजफ्फरनगर के रहे थे कलक्टर

इंद्रपाल सिंह पांचाल


शामली। भैंसवाल गांव में पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित कोठी आज खंडहर है। यह कोठी अंग्रेज कलक्टर पीडब्ल्यू मार्श के नाम से जानी जाती है। यह गांव अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में क्रांतिकारियों का ठिकाना रहा है। क्रांतिकारी ग्राम भैसवाल में आकर शरण लेते थे।

कलक्टर मार्श का जन्म गांव भैंसवाल में इसी कोठी में हुआ था। उनके पिता सिंचाई विभाग में थे। बाद में पीडब्ल्यू मार्श 1919 से 1923 तक मुजफ्फरनगर के कलक्टर रहे थे। इस कोठी के आसपास घना जंगल था। अंग्रेजी हुकूमत किसानों से लगान वसूलती थी, लगान न देने पर किसानों की फसल को जबरन उठाकर ले जाती थी। आजादी की लड़ाई में आसपास के लोगों में अंग्रेजों के खिलाफ गुस्सा भड़कने लगा था। कई बार अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों की आवाज दबाने की कोशिश की, लेकिन क्रांतिकारियों ने उनका मुकाबला किया और आजादी की लड़ाई की राह पर आगे बढ़ते गए। क्रांतिकारी नहर किनारे जंगल में पेड़ों के नीचे इकट्ठे होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई की योजनाएं बनाते थे।
विज्ञापन

1947 में देश के आजाद होने की जैसे ही सूचना गांव भैंसवाल में पहुंची, तो लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। देश को आजादी मिलने के बाद से मार्श की कोठी वीरान हो गई थी, जो आज खंडहर की हालत में पहुुंच गई। फिलहाल यह कोठी पूर्वी यमुना खंड सिंचाई विभाग के अंडर में है। वर्ष 2016 के आसपास इस डाक बंगले के सुंदरीकरण के लिए पैसा स्वीकृत हुआ था और करीब 90 लाख रुपये की पहली किश्त भी आ गई थी। जिसमें चारदीवारी का निर्माण हुआ और शेष बचा धन इसके बाद शासन को वापस भेज दिया गया। जिस कारण यह कोठी धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इस डाक बंगले की मरम्मत की मांग करते रहे हैं। लेकिन उनकी इस मांग पर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा का कहना है कि भैसवाल डाक बंगला मरम्मत योग्य नहीं है। डीएम की अध्यक्षता में पूर्व में एक समिति यह निर्णय लेकर शासन को अपनी रिपोर्ट भेज चुकी है। पूर्वी यमुना नहर खंड के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed