फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The road connecting the Meerut-Karnal highway became a victim of border dispute

Shamli News: सीमा विवाद की भेंट चढ़ा मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग

Thu, 27 Jul 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the Meerut-Karnal highway became a victim of border dispute
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कस्बे को मेरठ करनाल हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच में फंसे सीमा विवाद की भेंट चढ़ रहा है, जबकि तत्कालीन चेयरमैन सरफराज खान द्वारा नगर पंचायत की आदर्श योजना के तहत मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन लगभग सौ मीटर का टुकड़ा विवाद के चलते नहीं बन पाया। जिसको लेकर लोगों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
कस्बे के डेरी चौक से ईदगाह एवं कस्बे को मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग में लगभग सौ मीटर का टुकड़ा बदहाल है। यह मार्ग जमालपुर ग्राम पंचायत के रकबे में आता है, लेकिन लगभग दस वर्ष पूर्व तत्कालीन चेयरमैन सरफराज खान द्वारा इस मार्ग का निर्माण आदर्श नगर योजना के तहत कराया था। मार्ग की चौड़ाई को लेकर कस्बा निवासी दो लोगों द्वारा विरोध कर दिया था। जिसके चलते लगभग सौ मीटर मार्ग बन नहीं पाया था। बाकी लगभग आठ सौ मीटर बनकर तैयार हो गया था। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी द्वारा किया गया था। अब इस मार्ग को बनाने को नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मजबूरी में इसी से होकर गुजरना पड़ता है। दर्जनों गांव चौंतरा, मंसूरा, खवाज पुरा, अशरफ पुर, वेदखेड़ी आदि के लोग शहर में इसी मुख्य मार्ग से आते हैं। इस मार्ग पर दो पब्लिक स्कूल एवं एक डिग्री काॅलेज के छात्रों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। वहीं शामली एवं करनाल जाने वाले कस्बा वासियों एवं क्षेत्र वासियों को भी इसी मार्ग से जाना सुविधा जनक लगता है, लेकिन मार्ग की खस्ता हालत पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग के न बनने से जनप्रतिनिधियों, चेयरमैन एवं प्रधान के खिलाफ रोष व्याप्त है। अफजाल, मौलाना तैय्यब, राशिद राणा, शरीफ राणा का कहना है कि जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण विभागीय अधिकारियों को कराना चाहिए।

- यह बोले जिम्मेदार
झिंझाना चेयरमैन सुरेशपाल का कहना है कि इस मार्ग का रकबा गांव जमालपुर का है और यह मार्ग ग्राम प्रधान ही अपनी निधि या किसी दूसरी निधि से कराएगा। वहीं, जमालपुर के ग्राम प्रधान बबलू का कहना है कि इस टूटे मार्ग का जल्द ही प्रस्ताव पारित कर बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed