फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The road connecting Meerut to Karnal Highway became a victim of border dispute

Shamli News: सीमा विवाद की भेंट चढ़ा मेरठ करनाल हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग

Sun, 06 Aug 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Meerut to Karnal Highway became a victim of border dispute
- बार-बार मांग के बावजूद नहीं कराया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

- लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी


झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच में फंसे सीमा विवाद की भेंट चढ़ रहा है, जबकि तत्कालीन चेयरमैन सरफराज खान द्वारा नगर पंचायत की आदर्श योजना के तहत मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन लगभग सौ मीटर का टुकड़ा विवाद के चलते नहीं बन पाया है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कस्बे के डेरी चौक से ईदगाह पर जाने वाला एवं कस्बे को मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग में लगभग सौ मीटर का टुकड़ा अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है। यह मार्ग जमालपुर ग्राम पंचायत के रकबे में आता है, लेकिन लगभग दस वर्ष पूर्व तत्कालीन चेयरमैन सरफराज खान द्वारा इस मार्ग का निर्माण आदर्श नगर योजना के तहत कराया गया था। मार्ग की चौड़ाई को लेकर कस्बा निवासी दो लोगों द्वारा विरोध कर दिया था। जिसके चलते लगभग सौ मीटर मार्ग बन नहीं पाया था। बाकी लगभग आठ सौ मीटर बनकर तैयार हो गया था। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी द्वारा किया गया था। अब इस मार्ग को बनाने को लेकर नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग की इतनी खस्ता हालत है कि बरसात में स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मजबूरी में इसी से होकर गुजरना पड़ता है। क्योंकि कस्बे में आने के लिए चंदनपुरी मार्ग पहले से ही खस्ताहाल है । इस वजह से दर्जनों गांव चौंतरा, मंसूरा, खवाज पुरा, अशरफ पुर, वेदखेड़ी आदि के लोग शहर में इसी मुख्य मार्ग से आते हैं। इस मार्ग पर दो पब्लिक स्कूल एवं एक डिग्री कालेज के छात्रों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। वहीं शामली एवं करनाल जाने वाले कस्बा वासियों एवं क्षेत्र वासियों को भी इसी मार्ग से जाना सुविधा जनक लगता है, लेकिन मार्ग की खस्ता हालत पर कोई ध्यान नहीं देता। कस्बा व क्षेत्र के लोगों में इस मार्ग के न बनने से जनप्रतिनिधियों, चेयरमैन एवं प्रधान के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीण अफजाल, राशिद राणा, शाहनवाज राणा, नसीम खां, मौ. कासिम आदि ने जल्द से जल्द मार्ग को बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
नगर पंचायत चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप का कहना है कि मार्ग को ग्राम पंचायत द्वारा बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस बारे में ग्राम प्रधान बब्लू कश्यप से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed