फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The reason for the death of the jewelery worker is not clear, it remains safe

ज्वैलरी कारीगर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Fri, 15 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The reason for the death of the jewelery worker is not clear, it remains safe
शामली। मोहल्ला काका नगर में ज्वैलरी कारीगर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया। उधर, परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव को कार से लेकर एसपी के कैैंप कार्यालय लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में समझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला अटल विहार पंसारियान में रहने वाले गांव पुरमाफी के मूल निवासी ज्चैलरी कारीगर सतीश कुमार बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला काकानगर में एक परिचित के यहां गए थे। वहां पर अचेत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न आने के कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। हार्टअटैक की आशंका के चलते हार्ट का भी पीस सुरक्षित किया गया है। उधर, परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को कार में रखकर एसपी कैंप कार्यालय लेकर जा रहे थे। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाल प्रेमवीर राणा मौके पर पहुंचे और नहर पुल के निकट उन्हें रोक लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने बताया कि परिजनों को समझाया गया कि बिसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन मान गए और शव को वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed