फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The rain ceased Yamuna also start happening

बारिश थमी तो यमुना भी घटनी शुरू

Wed, 20 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 20 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The rain ceased Yamuna also start happening
rain - फोटो : फाइल फोटो
शामली। बारिश रुकने के बाद से यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 20 सेमी पानी घटा है। कैराना यमुना पुल पर दोपहर तीन बजे के लगभग 230.25 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया है।     
विज्ञापन


शुक्रवार मध्य रात्रि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद हथनीकुंड ताजेवाला बैराज से यमुना में एक लाख छह हजार क्यूसेक जबरदस्त पानी आजाने से सिंचाई विभाग के अफसरों नींद उड़ गई थी। पिछले 24 घंटे से यमुना का जलस्तर 229.50 मीटर से लेकर 230.45 मीटर तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर बारिश थमने के  बाद हथनीकुंड बैराज और ताजेवाला बैराज से लगातार पानी  में कमी दर्ज की गई। जिससे जिले में कैराना यमुना पुल पर पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर घटकर 230.25 मीटर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कैराना यमुना ब्रिज पर केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षक अजय पाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 20 सेमी यमुना के जलस्तर में कमी आई है।
उन्होंने बताया कि यमुना के जलस्तर में अगले 24 घंटे में         कमी आने की मौसम विभाग ने जानकारी दी है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से बताया कि हथनीकुंड ताजेवाला पर सुबह  छह बजे 14 हजार क्यूसेक पानी रह गया था। दो बजे के लगभग चार हजार 264 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed