फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The provisional list of 36 board examination centers

36 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी

Sun, 13 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 13 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The provisional list of 36 board examination centers
शामली। जनपद में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिले में 36 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जिसके बाद आखिरी सूची जारी कर दी जाएगी। जिसमें जनपद के दोनों कक्षाओं में 24411 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


शनिवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष भी 36 परीक्षा केेंद्र बनाए गए थे। अबकी बार 34 केंद्र बन गए हैं। जिसमें वीवी इंटर कॉलेज शामली और जय सीता राम कॉलेज झिंझाना को किसी कारण सूची से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार ने 34 केंद्रों की एसडीएम एमपी सिंह द्वारा सभी कॉलेजों की 18 बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें दो परीक्षा केंद्र फिर से बढ़ाकर 36 केंद्र निर्धारित किए गए। जिसमें सरस्वती इंटर कॉलेज शामली व बलवंती देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना को बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बताया कि जनपद में 36 केंद्रों पर 2017 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 13963 और इंटर में 10448 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। वही निर्धारित किए गए केंद्रों पर आमजन से 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। समय से आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।


जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची
राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला, इंटर कॉलेज खंद्रावली, एमएम कॉलेज ईशोपुर टील, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज किवाना, जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालैंडी, बिगे्रडियर होशियार सिंह शामली, देशभक्त इंटर कॉलेज शामली, इंटर कॉलेज एलम, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद, जनता इंटर कॉलेज लिसाढ, आरके इंटर कॉलेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, सरस्वती इंटर कॉलेज शामली, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली, आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर, एलआर इंटर कॉलेज थानाभवन, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, एसडी कन्या इंटर कॉलेज भाजू माजरा, चौधरी धीरज सिंह इंटर कॉलेज गढी अब्दुल्ला, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद, केकेजीएस इंटर कॉलेज भैंसवाल, राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज कमालपुर, आरएस इंटर कॉलेज झिंझाना, जय भारत इंटर कॉलेज चौसाना, जेएलएन इंटर कॉलेज पक्की गढी, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, वैदिक इंटर कॉलेज कुड़ाना, चौधरी अजब सिंह इंटर कॉलेज जसाला बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed