फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The protest against the electricity department has been going on for three months.

Shamli News: विद्युत विभाग के खिलाफ तीन महीने से चल रहा धरना

Tue, 23 Sep 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The protest against the electricity department has been going on for three months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ऊन तहसील परिसर में विद्युत विभाग के खिलाफ लगभग तीन महीने से चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान सोमवार को अपर जिलाधिकारी परमानंद झा और अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करने पहुंचे। अधिकारियों ने धरना समाप्त करने की अपील की। इसके बाद दोनों अधिकारी वापस लौट गए।
तहसील परिसर में शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ता विद्युत विभाग द्वारा कस्बे के लोगों पर लगाए गए मुकदमों और जुर्मानों के विरोध में 94 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार और अन्य लोगों से करीब एक घंटे तक वार्ता की। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके साथ समझौते के बावजूद मुकदमे और जुर्माने किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार ललिता चौधरी, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed