फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The promotion of learning societies: Prakash Chandra

शिक्षा से ही समाज की तरक्की : प्रकाश चंद्र

Mon, 07 Dec 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 07 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद  राजा ने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की कर सकता है। उन्होंने वाल्मीकि समाज से एकजुट होकर समाज हित में काम करने वाली पार्टी को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा उनका मुख्य हथियार है, जिसके बल पर वह आगे बढ़ सकते हैं। समाज में युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। संगठन के प्रदेश प्रभारी दीपक चंद्रा ने संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र  ढिगान को मनोनीत किया।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमंदर सिंह कंडेरा के निर्देश पर देवेंद्र कुमार ढिंगान की नियुक्ति करना संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने प्रदेश सरकार से महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने नगरपालिका परिषद में संविदा कर्मियों को स्थायी किए जाने, सफाई कर्मियों की भर्ती में समाज को वरीयता दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मीरा चावला, हंसराज, पारचा, देवेंद्र बिड़ला, मनीष गहलौत, देवीदास धवन, डा. किशोर झंझोट, जितेंद्र टांक, मन्नू पाहिवाल,  अनिल कुड़ानिया, मास्टर विजय, लखन किशोर धवन, सोनू चावला,  प्रमोद चावला, देवानंद  कांगड़ा , अरविंद   झंझोट, पवन पाहिवाल, महेंद्र भूषण, शम्मी पाहिवाल, सुनील चंद्रा, विशाल चंद्रा, पकज बिडला, कार्तिक झंझोट  गौरव धवन, रविंद्र धवन, ममता, सरिता, अश्वनी धवन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed