फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The process of returning farmers continued till the evening

शाम तक चला किसानों के लौटने का सिलसिला

Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The process of returning farmers continued till the evening
महापंचायत से वापिस आते किसान - फोटो : SHAMLI
शाम तक चला किसानों के लौटने का सिलसिला
विज्ञापन

शामली। किसान महापंचायत में जाने वाले किसानों का शामली जिले से शांतिपूूर्वक आने-जाने से पुलिस-प्रशासन को राहत मिली है। पुलिस ने किसानों की सुविधा और यातायात संचालन के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। किसानों का अपने वाहनों से लौटने का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

रविवार को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में हरियाणा और पंजाब के किसान अपने वाहनों से शामली जिले से होकर गए। हरियाणा बॉर्डर पर कैराना और बिडौली में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। इसके अलावा कैराना और झिंझाना मार्गों पर जगह-जगह प्वाइंट निर्धारित कर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर में विजय चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट, गुरुद्वारा तिराहा, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड बाईपास आदि स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। दोपहर तक किसान अपने वाहन से मुजफ्फरनगर की तरफ जाते रहे। अधिकारियों को महापंचायत से लौटते वक्त शहर में भीड़ व जाम लगने का अंदेशा था। दोपहर दो बजे से ही किसान महापंचायत से लौटना शुरू हो गए थे। किसानों का अपने वाहनों से लौटने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत में किसानों के जाने और आने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत ली है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि महापंचायत में शांतिपूूर्ण तरीके से किसानों का आवागमन हुआ है और कहीं भी यातायात संचालन बाधित नहीं हुआ।

शामली एसटी तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी

शामली एसटी तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed