फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The process of determining the center for the board examination started

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

Wed, 16 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
The process of determining the center for the board examination started
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 2021 में होने वाली परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन कार्य तहसील स्तरीय समिति द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2021 की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा केंद्रों के निर्धारण के लिए जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके अनुसार जनपद के सभी कालेजों से परीक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों के संबंध में पांच दिसंबर तक ऑनलाइन जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जनपद में 105 माध्यमिक विद्यालय है। सभी विद्यालयों से ऑनलाइन सूचनाएं प्राप्त हो गई है। इन सूचनाओं का सत्यापन का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए डीएम जसजीत कौर द्वारा तहसील स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय समिति में संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और जल निगम के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। सत्यापन रिपोर्ट को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा 26 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी जाएगी। इसके बाद परिषद द्वारा ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
--
2020 में 34 केंद्रों पर हुई थी बोर्ड परीक्षा
शामली। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जनपद में 2020 में हुई बोर्ड परीक्षा 34 केंद्रों पर हुई थी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 13825 और इंटर के 11704 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की जानकारी बोर्ड की तरफ से अभी नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा, इस वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।

--
प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हुई शुरू
शामली। पिछले सालों में यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक परीक्षाएं होना तो दूर अभी कार्यक्रम भी जारी नहीं हुआ है, जिसे लेकर प्रधानाचार्य असमंजस की स्थिति में है। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले सालों में दिसंबर में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक परीक्षा संबंधी कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed