{"_id":"634469a6a433ea2ea844f023","slug":"the-potholes-of-the-district-s-roads-became-fatal-in-the-rain-shamli-news-mrt609012786","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में जानलेवा हो गए जिले की सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में जानलेवा हो गए जिले की सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन

शामली। बारिश में जिले भर की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। जिले भर की सड़कों का बुरा हाल है। जिन पर सफर करना मौत को दावत देने जैसा है। जिम्मेदार अधिकारी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को गड्ढों की वजह से कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई।
जिले में 300 से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल हैं। मानसून के बाद रुक-रुक हो रही बारिश से जिले की सड़कें पूरी तरह से टूट गईं है। कैराना-कांधला-बुढ़ाना मार्ग, ऊन-थानाभवन मार्ग, चौसाना-ऊन मार्ग, ऊन बाईपास, मेरठ-करनाल हाईवे से मुंडेट खुर्द से गढ़ीपुख्ता मार्ग, मेरठ-करनाल हाईवे से कसेरवा खुर्द मार्ग, कैराना खुरगान, पठेड़ बरनाऊ, मार्ग, थानाभवन के मुल्लापुर से लेकर धौलरा, जसोई, पीपलहेड़ा, कुतुबगढ़ मार्ग, कांधला गंगेरु, इस्सौपुर टील, मेरठ- करनाल मार्ग से मंसूरा मार्ग, पानीपत-खटीमा हाईवे समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क खस्ताहाल हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। अधिकारियों का कहना है कि शासन से गड्ढा मुक्ति के लिए अपेक्षा से बहुत कम धनराशि जारी की है। जिससे सड़कों के गड्ढा मुक्त हो पाना संभव नहीं है।
गड्ढों की वजह से पूर्व में हुए हादसे
- एक माह पूर्व बुटराड़ा के पास सड़क के गड्ढे के कारण बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी।
- 29 सितंबर 2021 को पानीपत निवासी कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक की मोपेड का पहिया गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी।
- बीते वर्ष कुड़ाना बस अड्डे पर सड़क में गड्ढे की वजह से हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
गड्ढों की वजह से हादसा हुआ तो अफसरों पर दर्ज होगा मुकदमा
शामली। शहर में कैराना रोड पर हुए हादसे को लेकर कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले मार्गों की स्थिति के संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में एनएएचआई और पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले सभी मार्गों की समीक्षा करते हुए सड़कों में हो रहे गड्ढों के संबंध में प्रत्येक प्रोजेक्ट मैनेजर से कारण जानते हुए फटकार लगाई। दो दिन में गड्ढायुक्त सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढों के चलते कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एनएचएआई जिस सड़क मरम्मत का कार्य कराएगा, उसकी साप्ताहिक रिपोर्टिंग होगी। जिसकी समीक्षा एडीएम करेंगे। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को पूरे जनपद की सड़कों की स्थिति का सर्वे कराते हुए विवरण अगले दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक अभियंता दीपेंद्र जायसवाल, एसडीएम शामली विशु राजा, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के प्रतिनिधि व सभी मार्गों के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।