फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The players showed verve

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 05 Feb 2016 01:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 05 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The players showed verve
शामली। वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन और प्राचार्या डा. वेद कुमारी ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर खेल के मैदान का चक्कर पूरा किया, जिसका नेतृत्व छात्रा पूजा ने किया।
विज्ञापन


छात्रों की 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, अंकुर कुमार द्वितीय और कपिल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में शुभम कुमार प्रथम, अंकुर कुमार द्वितीय तथा राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में शुभम कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय और सलीम तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में दिव्या मलिक प्रथम, कीर्ति द्वितीय तथा विशाखा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, गुडड्न द्वितीय तथा रीतू तीसरे स्थान पर रही।

छात्रों की भाला फेंक प्रतियोगिता में राहुल कुमार प्रथम, मोहित मलिक द्वितीय] अंकुर तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं की भाला फेंक में पारुल प्रथम, कीर्ति द्वितीय और टीनू तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के प्रथम दिन की अंतिम प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं की गोला फेंक रही, जिसमें छात्रों में अंकुर ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और गुरुवचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं में पूजा ने प्रथम, शालू द्वितीय और सोपान तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन डा. मंजू मगन ने किया। क्रीड़ा अधिकारी डा. प्रताप कुमार और दीपक कुमार के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


इस दौरान डा. वंदना, डा. भूपेंद्र कुमार, डा. मृदुला, डा. बबली रानी, डा. छवि, रवि खन्ना, नवनीत जैन, अनुप्रिया, चित्रा, आस्था, संगीता सक्सेना, डा. अरविंद, पूजा, कपिल कुमार गर्ग, अनुज कुमार जैन, विनय जैन, संजीव गर्ग, विक्की कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed