फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pit in the 700 meter road of the municipality is numerous

पालिका की 700 मीटर सड़क में गड्ढे बेशुमार

Sat, 03 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The pit in the 700 meter road of the municipality is numerous
कैराना में अलीपुर रोड पर बने गडढे व फैले रोडे - फोटो : SHAMLI
पालिका की 700 मीटर सड़क में गड्ढे बेशुमार
विज्ञापन

कैराना। कैराना तहसील के सामने से करीब 15 किलोमीटर अलीपुर मार्ग का गड्ढों के कारण बुरा हाल है। इससे भी कहीं ज्यादा सड़कों की खराब स्थिति नगर पालिका के तहत आने वाली करीब 700 मीटर सड़क का है। इस सड़क पर केवल बजरी और गड्ढे ही नजर आते हैं।
कैराना से सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर निकलने वाले 15 किलोमीटर के अलीपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। इस मार्ग से सात गांव अलीपुर, खेडी, खंद्रावली, म्हालीपुर, बलवा, बीनड़ा व नीमला कैराना से जुड़े हैं। वहीं, इस मार्ग का हिमालय मॉडल स्कूल तक 700 मीटर का हिस्सा नगर पालिका के तहत आता है। नगर पालिका की सड़क पर चार माह पहले पुलिया निर्माण के समय बीच से नाला बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई थी। पुलिया बनने के बाद चालू हो गई थी, लेकिन सड़क के बीच पानी का रास्ता बंद नहीं किया गया। साथ ही पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एवं रोड़ी ही बिखरे नजर आते हैं। उक्त सड़क के निर्माण के लिए नगर पालिका में प्रस्ताव पास हो चुका है। निर्माण के लिए करीब 26 लाख रुपये की जरूरत है। नगर पालिका इसका निर्माण नहीं करा पा रही।
विज्ञापन

फिसल जाते हैं दुपहिया वाहन
फोटो...
परचून की दुकान करने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क पर बजरी एवं गड्ढों के कारण अक्सर कोई न कोई दुपहिया वाहन फिसलता रहता है। वाहनों के कारण धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पूरी सड़क का कराया जाए निर्माण
मार्ग के किनारे डेयरी का संचालन करने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क पर गड्ढे व रोड़ा होने के कारण बाइक व साइकिल चालकों को बहुत परेशानी होती है। पूरी सड़क का ही निर्माण होना चाहिए।
---------
एक साल से बदहाल है सड़क
मार्ग के किनारे परचून की दुकान करने वाले अरुण कुमार का कहना है कि नगर पालिका ने मायापुर रोड पर दो माह में ही सीसी टाइल्स सड़क बनवा दी, लेकिन यहां पिछले एक साल से सड़क खराब है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
----------
रहती है दुर्घटना की आशंका
टीचर्स कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आलोक चौहान ने बताया कि अलीपुर रोड खराब होने के कारण अधिकतर बाइक सवार कॉलोनी से होकर गुजरते हैं। गलियों में बच्चे खेलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

चोटिल होते रहते हैं वाहन चालक
अलीपुर रोड निवासी अधिवक्ता चौधरी नसीम अहमद ने बताया कि कई बार बाइक सवार सड़क पर गड्ढों के कारण गिर जाते हैं। पूरी सड़क पर रोड़ी बिखरी पड़ी हैं। सड़क का निर्माण जल्द होना चाहिए।
इन्होंने कहा...
अलीपुर मार्ग का छोटा हिस्सा पालिका क्षेत्र में आता है। इसके लिए 25-26 लाख का इस्टीमेट बनाया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
इरशाद बाबू, निर्माण लिपिक नगर पालिका, कैराना

कैराना में अलीपुर रोड पर बने गडढे व फैले रोडे

कैराना में अलीपुर रोड पर बने गडढे व फैले रोडे- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed