{"_id":"5a1323954f1c1b86698bcdbe","slug":"the-people-from-whom-the-votes-are-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनसे वोट मांग रहे, वहीं हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनसे वोट मांग रहे, वहीं हुए परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आम जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा करने वाले प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार ने सोमवार को पूरा शहर जाम कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में जाम लगा रहा।
जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्य मार्गों के पास बने प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के बाहर वाहनों की भीड़ रही, तो कई जगह जमकर नारेबाजी के साथ प्रचार हुआ।
नगर निकाय चुनाव के लिए जिले भर के 10 निकायों में बुधवार को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार शाम पांच बजे तक ही चुनाव प्रचार मान्य था, जिसके चलते दिन में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत लगा दी। लाउडस्पीकर लगे वाहन गलियों में दौड़ते रहे, तो प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों पर भी जबरदस्त भीड़ रही। शहर में एमएसके रोड पर ही चार प्रत्याशियों ने अपने चुनाव कार्यालय खोल रखे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते चुनाव कार्यालयों के बाहर वाहनों की अधिकता के कारण भी ट्रैफिक जाम लगा रहा। शिवचौक के पास आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ जमकर प्रचार किया। वहीं, भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालयों के बाहर भी वाहनों का जमावड़ा रहा।
दिनभर शहर में एमएसके रोड, बुढ़ाना रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। वहीं, कुड़ाना मोड़ के पास तथा वीवी इंटर कॉलेज रोड पर लोहे के पुल के पास गन्ना लदे वाहन की भीड़ होने की वजह से भी जाम विकराल हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी यातायात को सुचारु बनाने में जूझते नजर आए।
बॉर्डर पर शुरू हुई प्रभावी चेकिंग
चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने चेकिंग में गंभीरता बरतनी शुरू कर दी। शहर में कोतवाली पुलिस ने कई मार्गों पर भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही कैराना और झिंझाना थाना क्षेत्र में यमुना पुल हरियाणा बॉर्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतदान के पहले ही बॉर्डर सील कर चेकिंग कराई जाएगी।