फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The patient should not be charged fees in OPD: DM

ओपीडी में मरीज से फीस न ली जाए : डीएम

Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
The patient should not be charged fees in OPD: DM
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए जिले के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के पदाधिकारियों से अपील है कि निजी अस्पतालों में इमरजेंसी, ओपीडी अवश्य करें। इमरजेंसी, ओपीडी में किसी मरीज से अधिक फीस न ली जाए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने बताया कि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि निजी डॉक्टर अधिक फीस वसूल रहे हैं। संकट की घड़ी में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निशुल्क देखने की व्यवस्था बनाई जाए। अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखा जाए। उन्होंने आईएमए एवं नीमा से अनुरोध किया कि प्रत्येक निजी अस्पताल में अपनी दो-दो एंबुलेंस चिह्नित करके सूची सीएमओ शामली को अवश्य उपलब्ध करा दें। वॉलिंटियर डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल की सूची सीएमओ को उपलब्ध कराए, ताकि उनकी ट्रेनिंग हो सके एवं आपात स्थिति में उनसे कार्य लिया जा सके। जनपद में नोडल अधिकारी स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेन व्यास शामली मोबाइल नंबर-9411005299 से संपर्क कर अपनी आवश्यकतानुसार फेस कवर मास्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed