फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The park collapsed the very next day after the inauguration of the railway minister

Shamli News: रेल मंत्री के लोकार्पण करने के अगले ही दिन धंस गया पार्क

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The park collapsed the very next day after the inauguration of the railway minister
रेल मंत्री द्वारा लोकार्पण करने के अगले दिन ही धंसा पार्क
टी-2 रेलवे कॉलोनी में 22.62 लाख रुपये से विकसित किया गया है पार्क
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जिस पार्क का लोकार्पण किया था, वह 24 घंटे में ही जगह-जगह से धंस गया। जिससे पार्क को तैयार करने में लगी सामग्री और उसकी इंजीनियरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में डीआरएम ने जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।
कोर्ट रोड पुल के नीचे टी-2 रेलवे कॉलोनी में बीते करीब तीन महीने से पार्क को तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। पार्क के चारों ओर की दीवार पर सुंदर टाइल्स लगाई गई हैं। प्रवेश के लिए अलग अलग द्वार हैं। अंदर टहलने के लिए चारों ओर ट्रैक बनाया गया है। बीच में खाली हरी जगह छोड़ी गई है। एक साइड में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, जिनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा एक साइड में ओपन जिम बनाया गया है, जिसके बेस पर टाइल्स बिछाई गई हैं। 24 जून शनिवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पार्क का लोकार्पण किया है। बाहर लगे शिलापट पर रेल मंत्री के अलावा स्थानीय नगर विधायक राजीव गुंबर का नाम अंकित है। खास यह है कि जिस पार्क का लोकार्पण शनिवार को किया गया। रविवार की बारिश में वह पार्क जगह-जगह से धंस गया। पार्क में मिट्टी बैठने की वजह से ओपन जिम का क्षेत्र और उसमें बिछी टाइल्स भी छह से आठ इंच तक धंस गई हैं। सुंदरीकरण के लिए लगाए गए बोतल पाम के पौधे भी जगह जगह से धंसकर गिर गए हैं। हैरत की बात यह है कि जिस पार्क का लोकार्पण रेल मंत्री जैसे उच्च स्तर के मंत्री से कराया गया उस पार्क की गुणवत्ता ऐसी रखी गई कि वह एक बारिश भी नहीं झेल पाया।
विज्ञापन

1,500 वर्ग मीटर में बना है पार्क
पार्क का कुल क्षेत्र 1,500 वर्ग मीटर है और इसे 14 पुराने अनुपयोगी रेलवे क्वार्टरों को तोड़कर उनके स्थान पर बनाया गया है। इसमें 22.62 लाख रुपये की लागत आई है। इस पार्क का लाभ गोविंद नगर, पठानपुरा, रामनगर और टी-2 रेलवे कॉलोनी के लोगों को मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से रेलवे पार्क के जगह-जगह से धंसने का मामला जानकारी में आया है। सीनियर डीसीएम को भेजकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। - मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed