फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pandal echoed with the chants of Maa Bhagwati

Shamli News: मां भगवती के जयकारों से गूंजा पंडाल

Tue, 20 Jun 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
The pandal echoed with the chants of Maa Bhagwati
-हसनपुर लुहारी गांव में सोमवार शाम को हुआ मां भगवती जागरण
विज्ञापन

-दूर-दराज से आए कलाकारों ने मां के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में आयोजित मां भगवती के जागरण में कलाकारों ने मां भगवती व बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजन पेश कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


सोमवार रात हसनपुर लुहारी गांव में युवा जागरण समिति की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबसे पहले रात्रि आठ बजे पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यमुनानगर से आए विनोद राजन ने मां के एक से बढ़कर एक भजन पेश कर माहौल भक्तिमय कर दिया। राजन ने मां को कई भेंट समर्पित कीं। इसके बाद मथुरा से आई सोनम शर्मा ने अपने भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही खाटू श्याम भगवान के विभिन्न भजनों के साथ लोगों ने खाटू महाराज से मन्नतें मांगी। पिलखनी मुजफ्फरनगर से आए सुखबीर गोस्वामी ने शानदार प्रस्तुतियों से जागरण के माहौल में उत्साह भर दिया। उन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते से लेकर मां भगवती व विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अंत में कथावाचक विजय कुमार ने तारा रानी की कथा सुनाई। पूजा में राकेश सैनी, डॉ. रजत कुमार, रोहित चौधरी, देवबंद से रवि सैनी मुख्य यजमान रहे। जागरण के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां से सुख शांति की प्रार्थना की। जागरण में जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी, विक्की धीमान, विशांत सैनी, मनजीत, अक्षय नरेया, राजा, अमन सैनी, कन्हैया, लवकुमार, सोनू सैनी, विनोद सैनी, प्रवीण कश्यप, मीनू शर्मा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed