{"_id":"66ad5d974c6de86df60eb244","slug":"the-pagoda-echoed-with-the-chants-of-bol-bam-bam-bam-shamli-news-c-26-1-smrt1047-125660-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोल बम, बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोल बम, बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय
Sat, 03 Aug 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
शामली गुलजारी वाला मंदिर में जलाभिषेक करती युवती
शामली। सावन की शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम, बम-बम के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओंं ने व्रत रखकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
शुक्रवार को सुबह चार बजे से शहर के शिव चौक, हनुमान धाम मनकामेश्वर मंदिर, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, नौकुआ भूमिया खेडा मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार बाईपास स्थित शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिवमंदिर, बनखंडी वाला शिवमंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, रघुनाथ मंदिर मंडी जवाहरगंज में बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी में शिव दुर्गा मंदिर, शामली कोतवाली में शिव दुर्गा मंदिर गुड मंडी में शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी, भैरव मंदिर आदि मंदिराें में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष- पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने फल, बेलपत्र, भांग-धतूरा चढ़ाते हुए दूध, दही, गंगाजल, शहद, जल आदि से रूद्रभिषेक किया। हरिद्वार और पुरामहादेव से जलाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करने के बाद लौटे शिवभक्तों ने शहर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी और गुलजारी शिव मंदिर के सेवादार महेश धीमान ने बताया कि त्रयोदशी-चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर बाद तक लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
लोगों ने शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना
फोटो
कैराना/थानाभवन/जलालाबाद। शिवरात्रि के मौके पर सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह से पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। थानाभवन कस्बे के दयाल आश्रम, पचतीर्थी आश्रम, श्री बाला जी धाम, मंदिर ठाकुर द्वारा, शिव मंदिर शिव मंदिर कम्भोयान, पंचमुखी शिव मंदिर, भूमिया खेड़ा, वाल्मीकि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जलालाबाद के सिद्धपीठ जालवाला शिव मंदिर, प्राचीन देवतेशवर महादेव मंदिर, बोहरान शिव मंदिर, प्राचीन शिव, हनुमान मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। संवाद