फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pace of vaccination is slow in the district

जिले में धीमी चल रही टीकाकरण की रफ्तार

Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The pace of vaccination is slow in the district
जिले में धीमी गति से चल रही टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन

शामली। एक तरफ सरकार कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दे रही है, वहीं जिले में टीकाकरण की रफ्तार धीमी गति से चल रही है। टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ नहीं रही है। पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या 50 प्रतिशत से कम है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा निशुल्क टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया गया था। पहले हेल्थ वर्करों को, उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, फिर 60 वर्ष से अधिक या को-मोरबिड लोगों टीके लगाए गए। इसके बाद 45 से 59 वर्ष के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों की पहली डोज के टीके लगवाने वालों की संख्या 75 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम रही है। वर्तमान में टीकाकरण की स्थिति देखे तो पहली डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या लक्ष्य के सापेक्ष 25 प्रतिशत से कम चल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर का कहना है कि टीकाकरण के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने के साथ प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण का प्रतिशत कम होने की वजह स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन अप्रैल मई में बुखार और कोरोना संक्रमण ज्यादा होना टीकाकरण कम होना इसकी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

12 से 16 सप्ताह के बाद लगेगी दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार पहले दूसरी डोज लगवाने का अंतर 28 दिन रखा गया था। इसके बाद छह से आठ सप्ताह किया गया। अब नई गाइड लाइन में इसका समय बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह किया गया है। इससे दूसरी डोज लगवाने वालों का समय बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मेें अब तक टीकाकरण की स्थिति
वर्ग - लक्ष्य - प्रथम डोज - प्रतिशत - दूसरी डोज
हेल्थ वर्कर - 4244 - 3312 - 78.03 - 2255
फ्रंटलाइन वर्कर - 4392 - 3344 - 76.13 - 2145
को-मॉरबिड व 60 वर्ष लाभार्थी (मार्च)- 30184 - 19462 - 64.48- 0
45 वर्ष (अप्रैल, मई)- 142984 - 70252 -49.13 - 17102
इस सप्ताह टीकाकरण की स्थिति
तिथि - लक्ष्य - टीके लगे - प्रतिशत
22 मई - 5000 - 1726 - 34.52
21 मई -4800 - 1101 - 22.94
20 मई - 5000 - 1184 - 23.68
19 मई - 5300 - 533 - 10.06
18 मई - 5700 - 811 - 14.23
17 मई - 5900 - 1054 - 17.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed