फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The one for whom he left his family, took his life

Shamli News: जिसके लिए घर-परिवार छोड़ा, उसी ने ले ली जान

Fri, 31 Mar 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The one for whom he left his family, took his life
बाबरी के गांव बंतीखेडा में घटना स्थल पर कुएं का निरीक्षण करते हुए एस एस पी अभिषेक, एएसपी ओपी
बंतीखेड़ा में युवती का शव मिलने का मामला, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। बंतीखेड़ा में शुक्रवार को कुएं में मिले शव की पहचान गांव फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा के रूप में हुई है। जिस प्रेमी के लिए ईशा ने अपने घर और परिवार को छोड़ दिया और उसी ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने ईशा के पिता की तहरीर पर प्रेमी आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बंतीखेड़ा गांव से 50 मीटर दूर शुक्रवार सुबह ब्रह्मपाल सिंह के नलकूप के कुएं में एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से निकलवाया। उसके गले पर निशान थे और हाथ पर आशु लिखा था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। हाथ पर लिखे नाम की बात फैली तो ईशा के परिजन मोर्चरी पहुंचे और उसकी पहचान की। ईशा के पिता राशिद ने गांव बंतीखेड़ा के ही आशु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बंतीखेड़ा में है ईशा की बड़ी बहन की ससुराल

ईशा की बड़ी बहन मुस्कान की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बंतीखेड़ा में हुई थी। गांव में युवती का शव मिलने की सूचना जब मुस्कान को मिली तो उसने अपने पिता को फोन पर बताया। बताया जा रहा है बहन के यहां आने-जाने के दौरान ही ईशा का आशु से प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था। जिसके बाद दोनों दो मार्च को घर से फरार हो गए थे। 13 मार्च को ईश अपने घर फतेहपुर लौट गई थी और आशु के साथ शादी करने की जानकारी पुलिस को दी थी। 17 मार्च को वह फिर से आशु के पास चली गई थी। आशु के पिता की सूचना पर परिजन उसे लेने पहुंचे लेकिन वह साथ नहीं आई थी।

बाबरी के गांव  बंतीखेडा में   घटना स्थल पर कुएं का निरीक्षण करते हुए एस एस पी अभिषेक, एएसपी ओपी

बाबरी के गांव बंतीखेडा में घटना स्थल पर कुएं का निरीक्षण करते हुए एस एस पी अभिषेक, एएसपी ओपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed