फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The new vote shall be of priority

नए वोट प्राथमिकता से बनाए जाएं

Wed, 30 Dec 2015 12:53 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The new vote shall be of priority
शामली। मंडलायुक्त ने विधानसभा मतदाता के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए एपिक जेंडर रेशियो में अंतर आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पुरुष एवं महिला मतदाताओं के नए वोट बनवाए जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वीआरसी कार्यालय का निरीक्षण कर कंप्यूटर पर किए जा रहे अपलोडिंग कार्य एवं फाइनल डिस्पोजल कार्य की समीक्षा की । उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़-राहत सामग्री खुले में होने पर अग्निशमन यंत्र को तहसीलदार से खुलवाकर देखा। अग्नि शमन यंत्रों को सरकारी विभागों को वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए तहसीलदारों को निर्देश दिए मतदाता पुनरीक्षण को प्राथमिकता के साथ गंभीरता के साथ संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि कोई भी पुरुष/महिला वोटर बनने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कुछ बूथों पर जनसंख्या के अनुपात में एपिक रेशियों, जेंडर रेशियों में काफी भिन्नता पाए जाने को भी गंभीरता के साथ सुधारने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को मौके पर जाकर मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जनसंख्या के अनुसार एपिक रेशियों, जेंडर रेषियों में काफी अंतर होने वाले बूथों को इंगित कर इनकी जांच कर रेशियों में सुधार कराने के कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को केवल बीएलओ पर ही न छोड़ा जाए । इसके लिए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर स्वयं भी नियमित मॉनीटरिंग की जाए । राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ एजेंट का सहयोग लेकर सभी अर्हता रखने वाले मतदाताओं के वोट अवश्य बनाए जाए तथा कोई भी अर्ह वोट बनने से वंचित न रहे, इसकी लिए विशेष ध्यान रखा जाए।


डीएम ओपी वर्मा ने  जिले में संचालित मतदाता निर्वाचक नामावलियां संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के संबंध में आयुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण, एडीएम भरत जी पांडेय, एएसपी वीके मिश्र एसडीएम  श्याम अवध चौहान, इंद्र सैन यादव, अवधेश सिंह, तहसीलदार विरेंद्र मित्तल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed