{"_id":"635c1f323338fd729b38ae4e","slug":"the-new-crushing-season-of-shamli-sugar-mill-was-worshiped-shamli-news-mrt6112653115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली चीनी मिल के नए पेराई सत्र का पूजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली चीनी मिल के नए पेराई सत्र का पूजन हुआ
विज्ञापन
शामली शुगर मिल के मंदिर में हवन पूजन करते मिल मालिक रजत लाल व मिल अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली चीनी मिल के नए पेराई सत्र का पूजन हुआ
शामली। जिले की अपर दोआब चीनी मिल शामली के नए पेराई सत्र का पूजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। चीनी मिल के एमडी लाला रजत लाल और संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल समेत मिल के अधिकारियों और किसानों ने गन्ना चेन में डालकर पेराई सत्र पूजन संपन्न कराया। मिल का नया पेराई सत्र 31 अक्तूबर को शुरू होगा।
शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे अपर दोआब चीनी मिल शामली परिसर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में वर्ष 2022-23 गन्ना पेेराई सत्र का पूजन विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। बाद में शामली चीनी मिल के प्रबंध निदेशक लाला रजत लाल, संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल, प्रेसीडेंट एसके अग्रवाल, यूनिट हैड प्रदीप सालार, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह समेत चीनी मिल के अफसरों और किसानों ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का पूजन संपन्न कराया। चीनी मिल की ओर से अधिकारिक तौर पर बताया गया कि 31 अक्तूबर को शामली चीनी मिल को चालू करके पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर शामली चीनी मिल के तकनीकी महाप्रबंधक अनिल गुप्ता, महाप्रबंधक प्रोडक्शन पंकज अग्रवाल, गन्ना महाप्रबंधक सुशील खोखर, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक केपीएस सरोहा, उपमहाप्रबंधक गन्ना नरेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा, शामली सहकारी गन्ना विकास समिति मुकेश राठी, शामली गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज मालेंडी, गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन वीर सिंह मलिक, गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, लवली मलिक गोहरपुर, वीरेंद्र सिंह बुच्चाखेड़ी, सजीव कुमार, विनोद कुमार, रविंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

शामली शुगर मिल के गन्ना यार्ड के पास पूजन करते मिल अधिकारी व किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल में चेन में गन्ना डालते मिल अधिकारी व किसान।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन