फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The names for the post of president may be announced by February 10.

Shamli News: अध्यक्ष पदों के नामों की हो सकती है दस फरवरी तक घोषणा

Mon, 09 Feb 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The names for the post of president may be announced by February 10.
शामली। आगामी दस फरवरी तक लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पदों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश महामंत्री महेंद्रनाथ पांडे की लखनऊ मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, अमरोहा और बागपत समेत दस जिलों के जिलाध्यक्ष पदों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल भाजपा जिलाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिला चुनाव प्रभारी और प्रेक्षकों की मौजूदगी में 70-80 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। इसके बाद प्रदेश मुख्यालय पर पैनल तैयार करके भेज दिए गए, लेकिन शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत जिलों में विवाद के कारण प्रक्रिया को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ताजपोशी के बाद जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष पदों के नामों की घोषणा की चर्चा फिर से तेज हुई। प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा हाईकमान यूपी में दस जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा इस महीने दस फरवरी तक किए जाने की चर्चा है। शामली, सहारनपुर, बागपत और अमरोहा जिलों में राजनीतिक समीकरण साधने की जुगत में जाट, कश्यप, सैनी, ठाकुर और गुर्जर सहित अन्य समाजों के प्रत्याशियों की संभावित नियुक्ति पर ही चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शामली जिले के पूर्व पर्यवेक्षक राकेश त्रिवेदी का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि पार्टी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा करनी है, जो किसी भी समय हो सकती है।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारी को गति मिलेगी। शामली में अभी तेजेेंद्र निवाल भाजपा के जिलाध्यक्ष और सतेंद्र सिसौदिया भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed