{"_id":"6a3d832c7b87f2c38f0cf177","slug":"the-mystery-of-kunwarsens-death-remains-unsolved-with-his-wife-facing-the-blame-shamli-news-c-27-1-bij1002-183355-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नहीं सुलझ सकी कुंवरसेन की मौत की गुत्थी, पत्नी पर लगा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नहीं सुलझ सकी कुंवरसेन की मौत की गुत्थी, पत्नी पर लगा था आरोप
विज्ञापन
जलीलपुर/चांदपुर। गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुरा में कुंवरसेन (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। परिजनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पता चल नहीं चल पाया है। ऐसे में विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुर में बुधवार को कुंवरसेन की मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने पति के काफी समय से बीमार चलने की बात बताई है। मौत के सही कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। उधर परिजनों का आरोप था कि कुंवरसेन की हत्या उसकी पत्नी ने तकिया मुंह पर रखकर की है। मृतक का चार साल का बेटा भी बोल रहा था कि पापा को मम्मी ने मारा है।
सीओ देश दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कुंवरसेन की हत्या के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिस कारण मृतक का विसरा मुरादाबाद तथा हृदय का नमूना मेरठ जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन दोनों की रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सही पता लग सकेगा। अभी मामले में जांच पड़ताल चल रही है।