फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The municipality started cleaning on the Kanwad road

Shamli News: कांवड़ मार्ग पर नगर पालिका ने शुरू कराई साफ-सफाई

Tue, 20 Jun 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
The municipality started cleaning on the Kanwad road
फोटो
विज्ञापन

-मार्ग पर एक साइड मिट्टी डलवाने के साथ ही झाड़ियां कटवाई
कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन की ओर से मार्ग पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांवड़ मार्ग पर मिट्टी डलवाने के साथ ही झाड़ी कटवाई गर्ईं।


4 जुलाई से श्रावण मास के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के निर्देशन में पालिका की ओर से कांवड़ मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन के साथ ही कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। जेसीबी मशीन से मार्ग पर मिट्टी डलवाकर समतल कराया गया। इसके अलावा कांवड़ मार्ग के किनारे पर उगी झाड़ियां भी कटवाकर साफ-सफाई कराई गई। ईओ इंद्रपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। पालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर प्रकाश और अस्थाई डिवाइडर की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed