{"_id":"689cdbf36d6d2266280a6bf6","slug":"the-mla-raised-the-demand-for-construction-of-a-bridge-and-road-on-the-krishna-river-shamli-news-c-26-1-sal1002-147605-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विधायक ने कृष्णा नदी पर पुल, सड़क निर्माण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विधायक ने कृष्णा नदी पर पुल, सड़क निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के काला वाला घाट निकट कृष्णा नदी उमरपुर मार्ग पर किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही में हो रही दिक्कतों को देखते हुए थानाभवन विधायक अशरफ अली ने विधानसभा सत्र के दौरान कार्य संचालन नियमावली 1958 के नियम 51 के तहत पुल और सड़क निर्माण की मांग रखी।
बताया कि इस मार्ग से उमरपुर, दखौड़ी, जमालपुर, इरशादपुर माजरा आदि गांवों के ग्रामीण अपने खेतों तक जाने के लिए प्रतिदिन गुजरते हैं। बरसात के मौसम में यहां कीचड़, फिसलन और पानी भरने से बड़ी मुश्किलें आती हैं। पिछले वर्षों में तेज बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नगर पंचायत द्वारा यहां अस्थायी पुल बनाया गया था, लेकिन भारी बारिश में कृष्णा नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है, जिससे आवागमन ठप हो जाता है।
क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से स्थायी पुल और सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। नागरिकों की परेशानी को संज्ञान में लेते हुए विधायक अशरफ अली ने यह मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से रखा। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंचाई विभाग शामली के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान समाजसेवी श्याम बाबू खां और विधायक पुत्र शायान अली खान ने कस्बावासियों के साथ स्थल का मुआयना कराया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब पुल और सड़क निर्माण का काम शीघ्र शुरू होगा। विधायक द्वारा यह मुद्दा विधानसभा में उठाए जाने से लोगों में खुशी की लहर है।