{"_id":"689cdb1b83a8e824600b8fab","slug":"the-mla-apprised-the-deputy-cm-about-the-problem-of-dilapidated-quarters-of-chc-shamli-news-c-26-1-sal1002-147575-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विधायक ने सीएचसी के जर्जर क्वार्टरों की समस्या से डिप्टी सीएम को अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विधायक ने सीएचसी के जर्जर क्वार्टरों की समस्या से डिप्टी सीएम को अवगत कराया
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और वहां के डॉक्टरों व कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टरों की बदहाल स्थिति किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। क्षेत्रीय विधायक अशरफ अली खान ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने अपने पत्र में कहा कि सीएचसी की मुख्य इमारत और आवास लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। दीवारों में चौड़ी दरारें, कमजोर छत और जर्जर ढांचा कभी भी ढह सकता है। यह केंद्र लाखों लोगों के इलाज का प्रमुख माध्यम है, लेकिन मौजूदा हालात स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।
विधायक ने इसे जनहित का संवेदनशील मुद्दा बताते हुए उप मुख्यमंत्री से अपील की कि संबंधित विभाग तुरंत निरीक्षण कराए और बिना देरी मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मुलाकात के दौरान ब्रजेश पाठक ने विधायक की चिंताओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।