फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The misbehavior of the collection agent of the finance company, hurt Divyang killed the soul

Shamli News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की बदसूलकी, आहत दिव्यांग ने की आत्मा हत्या

Thu, 11 May 2023 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
The misbehavior of the collection agent of the finance company, hurt Divyang killed the soul
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा निवासी संजीव का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबरी। ऋण की किश्त जमा न करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने दिव्यांग के साथ बदसलूकी कर दी। जिससे आहत होकर दिव्यांग ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी दिव्यांग 52 वर्षीय संजीव कुमार अपनी दिव्यांग पत्नी अमरेश और तीन बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। कुछ दिन पहले संजीव की पत्नी ने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से समूह लोन लिया था। जिसकी हर सप्ताह किश्त जमा करनी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कंपनी का कर्मचारी अनुज संजीव के घर पर किश्त के 1450 रुपये लेने पहुंचा। संजीव और अमरेश ने शाम तक किश्त जमा करने की बात कही। जिस पर कलेक्शन एजेंट अनुज ने किश्त न देने पर घर पर ताला लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान संजीव के साथ बदसलूकी भी की। इसके बाद कलेक्शन एजेंट चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद बाकी 44 महिलाओं ने अपने पास से पैसे एकत्र कर अमरेश की 1450 रुपये की किश्त जमा की। दोपहर में संजीव ने कलेक्शन एजेंट के रवैये से आहत होकर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन संजीव को शामली चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाबरी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के पास आय का नहीं कोई साधन
संजीव के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उसकी पत्नि अमरेश भी दिव्यांग है। इसके अलावा दो पुत्र 14 वर्षीय रोहन, 12 वर्षीय लविश और एक पुत्री 6 वर्षीय गुंजन हैं। परिवार की आजीविका का कोई साधन नहीं है। संजीव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बाबरी। क्षेत्र के गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवती दुर्गा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस व सीओ श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंची। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed