फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The manager made the mortgages put the jam on the highway

प्रबंधक को बनाया बंधक हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The manager made the mortgages put the jam on the highway
थानाभवन। नोटबंदी को एक माह से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी बैंकों के सामने लगी कतारों में कोई कमी नहीं हो रही है। शनिवार को पीएनबी में नो कैश का नोटिस चस्पा होने पर लोग भड़क गए। हंगामा करते हुए उन्होंने शाखा प्रबंधक को बंधक बना लिया और हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ अन्य बैंकों पर भी कम कैश मिलने के कारण शाम तक हंगामे होते रहे।
विज्ञापन


सुबह पीएनबी की शाखा खुलने से कई घंटे पहले से लाइन में खडे़ लोगों को जब पता चला कि कैश नहीं है तो हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक को बैंक में बंधक बना लिया और दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बैंक शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार से मिलने के बाद उच्चाधिकारियों से बात की, जिसके बाद सोमवार को कैश वितरण का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारतीय स्टेट बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स, यूनियन बैंक शाखा में ग्राहकों को दो से पांच हजार रुपये तक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और को-आपरेटिव बैंक ने एक एक हजार रुपये मिले। चरण सिंह, नसीम अहमद, राकेश कुमार, सफीउल्ला, मुलखराज, लगमीरा, कदम सिंह, नरेश कुमार, महेंद्र आदि ने बताया बृहस्पतिवार को पीएनबी में दोपहर बाद कैश आया था। बैंक ने लोगों को पांच बजे तक कैश दिया। बाकि कैश उसी दिन बैंक अधिकारियों ने अपने परिचितों को बांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed