{"_id":"5a4145ba4f1c1bf61b8b5083","slug":"the-lord-jesus-always-gave-the-message-of-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु ने हमेशा मानवता का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु ने हमेशा मानवता का संदेश दिया
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Christmas-Day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस की धूम रही। बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने जिंगल बेल्स गाए। क्रिसमस ट्री सजाकर बच्चों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। झांकियां सजी और बच्चों ने यीशू जन्म से जुड़ी नाटिकाओं का मंचन किया। स्कूल में स्थित चर्च रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग रहा।
शहर के कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस डे का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया। रविवार रात को स्कूल में रात 10 बजे से ही कैरल्स का सिलसिला आरंभ हुआ। उप प्रधानाचार्य फादर बेंजामीन ने प्रार्थना कराई। स्कूल स्थित चर्च में फादर ने प्रभु यीशु के जन्म की लीलाओं का वर्णन किया।
फादर बिजू टोर ने कहा कि प्रभु यीशु आम जनमानस को हमेशा मानवता का संदेश दिया। प्रभु जन्म से ही पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। उन्होंने बताया कि ईश्वर मनुष्य बन गया, ताकि मनुष्य ईश्वर के समान बन सके। सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सोमवार को सुबह बच्चों ने चर्च में प्रभु यीशू के जन्म से जुड़ी़ नाटिका प्रस्तुत करते हुए शांति प्रेम का संदेश दिया। गीत प्रस्तुत करते हुए जमकर डांस कर खुशी जाहिर की। केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई। फादर बिजू टोर ने सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर के बाजार भी रहे गुलजार
क्रिसमस डे के अवसर पर शहर के सभी बाजार गुलजार नजर आए। दुकानों पर क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की टोपी और ड्रेस सजी हुई है। लोग और बच्चे जगह-जगह सांता के परिधान, क्रिसमस ट्री खरीदते नजर आए।
रंगारंग कार्यक्रम ः कांधला। मोहल्ला सरावज्ञान स्थित सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में क्रिसमस पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने प्रतियोगिता में पेपर आर्ट. बेसिक आर्ट , कार्टून मेकिंग, सेनटा कलोज मेकिंग व बच्चो में गिफ्ट के रूप में टॉफी व चॉकलेट आदि वितरित किएं बच्चो ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालक विजय कुमार ने प्रतियोगिता मे विजयी बच्चो को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम मे आभा वर्मा, इकरा सिददकी, सचिन कुमार, हिना सिददकी, नेहा सैनी, शिवांगी वर्मा, हुमा आदि रहे।
उधर, जानसठ में सोमवार को आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे के अवसर पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। प्रबंधक डॉ. आकाश कुमार व प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने बच्चों को बधाई दी।