फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The lesson of prevention of evil given through drama

नाटिका के माध्यम से दी कुरीति निवारण की सीख

Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The lesson of prevention of evil given through drama
नाटिका के माध्यम से दी कुरीति निवारण की सीख
विज्ञापन

थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर श्रमदान किया गया। नाटिका के माध्यम से कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
शनिवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ रवि पालीवाल ने की। मुख्य अतिथि महिला चिकित्साधिकारी डॉ सलमा ने विशिष्ट अतिथि डा. शावेज खान रहे। चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न बीमारियों के कारण एवं निवारण की जानकारी दी। डा. सलमा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों पर चर्चा करते हुए उनसे संबंधित भ्रांतियों को दूर किया ।
विज्ञापन

कुरीति उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में ईओ मेघा गुप्ता ने सशक्त होने, जीवन में आगे बढ़ने व कुरीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज रानी कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध एवं घरेलू हिंसा को तभी रोका जा सकता है, जब महिला इसके लिए स्वयं को मजबूत करके आगे आएं। इस अवसर पर अनेक छात्र छात्राओं मानसी, माही, अभिका चौधरी, मुस्कान, अमरीन, रमन सैनी के द्वारा विभिन्न कविताएं लघु नाटिका आदि ने समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed