फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The leaders appeared together for the sake of traders

व्यापारियों की खातिर एक साथ दिखे सभी नेता

Wed, 22 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 22 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The leaders appeared together for the sake of traders
extortion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या और पलायन का मुद्दा उठाकर भाजपा जहां दूसरे राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई। वहीं मंगलवार को शामली में मेडिकल स्टोर संचालक के यहां फायरिंग ने सभी नेता व्यापारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए एक साथ खड़े दिखाई दिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को जब व्यापारियों ने एमएसके रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया, तो हर राजनीतिक दल के लोग व्यापारियों के प्रति सहानुभूति जताने पहुंच गए। पहले तो भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हुआ, जिसके चलते भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार तथा अन्य भाजपा नेता भी व्यापारियों के साथ सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। इसी दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी वहां आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी भी धरनास्थल पर पहुंच गए। नेताओं ने एक सुर में व्यापारियों के हित में कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई कि व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, तभी व्यापार और व्यापारी सुरक्षित रह पाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed